Tuesday, July 7, 2015

सभी भाई करते हैं एक ही युवती से शादी

हमारे देश के हर क्षेत्र का रहन-सहन, भाषा जिस प्रकार अलग-अलग है उसी तरह हर जगह की परंपराये और रीति-रिवाज भी कुछ अलग हैं।
आज हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र की यहां एक युवती का विवाह परिवार के सभी सगे भाईयों से एक साथ किया जाता है। यहां रहने वाले लोग इस प्रथा को पांडवों के अज्ञातवास से जोड़ते हैं। यहां आज भी बहु पति विवाह किए जाते हैं।
विवाह योग्य युवती का विवाह एक ही परिवार के सगे भाईयों से एक साथ किया जाता है। सभी एक ही परिवार के साथ एक ही घर में साथ रहते हैं। अगर किसी महिला के कई पतियों में से किसी एक की मौत भी हो जाए तो भी महिला को दुख नहीं मनाने दिया जाता है।
विवाह के बाद की यह परंपरा एक टोपी पर निर्भर करती है। किसी परिवार में पांच भाई है। सभी का विवाह एक ही महिला से हुआ है। अगर कोई भाई अपनी पत्नी के साथ है तो वह कमरे के दरवाजे के बाहर अपनी टोपी रख देता है। भाईयों में मान मर्यादा इतनी रहती है कि जब तक टोपी दरवाजे पर रखी है कोई दूसरा भाई उस स्थान पर नहीं जा सकता। यहां के परिवारों में महिलायें ही घर की मुखिया होती हैं। अत्याधिक ठंड और बर्फबारी के मौसम में यह लोग घर में अपना समय व्यतीत करते हैं।


रबड़ की तरह सूटकेस में समा जाती है यह महिला

पेशे से कार्टूनिस्ट 29 वर्षीय लीलानी फ्रेंको लंदन में रहती हैं। उनकी खासियत है उनका रबड़ जैसा लचीला शरीर। लीलानी अपने शरीर को इस तरह फोल्ड कर लेती हैं कि वह एक सूटकेस में समा जाता है।
लीलानी ब्रिटेन गॉट टैलेंट में सेमी फाइनल तक पहुंच चुक ी हैं। अपने कोच के कई बार मना करने पर भी लीलानी बटर बड़े शौक से खाती हैं और खाने में किसी तरह का परहेज नही करती।
वह पैरों से ही टोस्ट भी खा लेती हैं इसके अलावा नेल पेंटिंग, धूम्रपान और टूथब्रश जैसे काम भी आसानी से कर लेती हैं। लीलानी का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्डज में भी दर्ज है।

दुनिया के पहले रोबोट की शादी, 100रोबोट बने बाराती

वैज्ञानिकों का आविष्कार रोबोट को बिना किसी की मदद से काम करने की खबरें तो हम अक्सर सुनते रहते हैं। लेकिन पहली बार सुनने में आया है कि जापान के एक रोबोट ने शादी भी कर ली है।
सूत्रों के अनुसार दुनिया में पहली बार एक रोबोट जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया है। यह शादी जापान की राजधानी टोक्यो में हुई। रोबोट दूल्हे का नाम फ्रायोस और दुल्हन का नाम युक्रिन था। दोनों ने पारंपरिक परिधान पहने हुए थे। यह आयोजन मावा डेंकी नामक कंपनी ने करवाया था। इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज बनाने वाली इस कंपनी ने फ्रायोस को डिजाइन किया है। युक्रिन की शक्ल काफी कुछ जापान की पॉप स्टार युकी काशीवागी से मिलती है।
शादी में शामिल हुए लोगों के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए शादी के कार्ड भी छपवाए गए थे। इसमें एक दिल में दोनों रोबोट की फोटो एक साथ छापी गई थी। समारोह में कुल 100 अलग-अलग तरह के रोबोट्स दोनों ओर से शामिल हुए थे। इनमें से ज्यादातर को परंपरागत परिधान पहनाए गए थे। इनमें साफ्टबैंक का प्रसिद्ध रोबोट पेपर भी था। शादी पेपर ने ही करवाई। शादी की रस्मों के बाद फ्रायोस और युक्रिन ने केक काटा और फिर एक-दूसरे को किस भी किया।

इतना बड़ा खरगोश

खरगोश तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन हम जिस खरगोश के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसे देखकर तो आप चौंक ही जाएंगे।
जी हां, इस खरगोश का वजन है 22 किलोग्राम और यह दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश है। इस खरगोश का नाम डेरियस है। दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश होने के कारण इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस में भी दर्ज हो चुका है। डेरियस के मालिक का नाम ऐनट एडवर्डस है जो 62 वर्ष के हैं। डेरियस का कद कुल चार फुट चार इंच का है। जो अपने मालिक ऐनट की पांच वर्षीय पोती से भी बड़ा है।
डेरियस साल भर में चार हजार से ज्यादा गाजर, पत्ता गोभी, सेब और बाकी फल खा जाता है।
डेरियस के साल के खाना खाने का खर्च 2 लाख रूपए है। इस खरगोश का इतना बड़ा होने का एक कारण यह भी है कि इसके मालिक उसे भर पेट खाना देते हैं। डेरियस का आकार किसी भी आम हट्टे-कट्टे कुत्ते से भी बड़ा है।

दाढ़ी-मूंछ वाली दुल्हन

बदलते जमाने के साथ फैशन भी बदलता रहता है । लेकिन कई बार फैशन के कारण ये समझना भी मुश्किल हो जाता है सामने खड़ा शख्स लड़की है या फिर लड़का।
एक ऐसा ही वाक्या ब्रिटेन में हुआ। यहां रहने वाली एक भारतीय मूल की लड़की के चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल असामान्य तरीके सक बढ़ते जा रहे हैं। हरनाम कौर नामक कि इस लड़की को पॉलसिसटिक ओवरी सिंड्रोम है। इस बीमारी की वजह से बचपन से ही उसके शरीर पर बहुत अधिक बाल थे। हरनाम की छाती, पैर और दाढ़ी के बाल होने की वजह से उसका मजाक बनाया जाता।
लेकिन हरनाम का कहना है कि महिला होते हुए भी पुरुषों वाली बॉडी से वह खुश है। भगवान ने जैसा भी जिसे बनाया है उसे अपने आपको वैसा ही स्वीकारना चाहिए। उसने बताया कि एक फोटोग्राफर लुईसा कोलथस्र्ट की नजर जब मुझ पर पड़ी तो वह मुझसे बहुत प्रभावित हो गई और उसने मुझ अपने प्रोजेक्ट की मॉडल बना लिया।
ये प्रोजेक्ट ब्राइडसमेड नाम की वेबसाइट के लिए है जिसमें मुझे दुल्हन बनने को कहा गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए मैं दाढ़ी वाली दुल्हन बनी और लोगों ने मुझे पसंद भी किया।

Thursday, July 2, 2015

84 वर्षीय महिला के गर्भ में 44 साल का बेबी

ब्राजील में एक 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गर्भ में 44 साल का स्टोन बेबी मिला है। सामान्यत: महिलाओं का गर्भकाल 9 महीने का होता है लेकिन कई बार यह थोड़ा कम ज्यादा भी हो सकता है। जब डॉक्टरों ने महिला का एक्स-रे किया तो तो पता चला कि महिला के गर्भ में 44 वर्ष पुराना अविकसित मृत भ्रूण है। दरअसल उस समय जब यह महिला गर्भवती हुई तो अपनी गर्भावस्था के बारे में नही जान पायी। उस दौरान ली गई दवाओं के कारण ये बच्चा गर्भ में ही मर गया था। जब इस महिला के पेट में तेज दर्द हुआ करता था तो वह पेन किलर खा लिया करती थी। लेकिन जब इसका इलाज करने महिला टोकांटिस स्टेट के नैतिविदाद अस्पताल गई थी। तब महिला का एक्स-रे किया गया तो उन्हें इस महिला के पेट में 20 से 28 हफ्ते का स्टोन बेबी मिला। महिला ने डॉक्टरों को बताया कि वो करीब 44 साल पहले गर्भवती हुई थी। महिला ने बताया कि उसने ऐसी ही शिकायत पहले भी की थी लेकिन गांव में कोई अच्छा अस्पताल न होने की वजह से बीमारी का पता नहीं चल सका। वहां उसे दवा दे दी जाती थी जिसके बाद उसे कुछ राहत हो जाती थी। सूत्रों के अनुसार, जब महिला का एक्स-रे किया गया तो उन्हें स्टोन बेबी का पता चला। बच्चे का मुंह साफ समझ आ रहा था। हालांकि डॉक्टर अभी इसे सर्जरी से बाहर निकालने पर विचार कर रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि ये आश्चर्य चकित करने वाला है।