पेशे से कार्टूनिस्ट 29 वर्षीय लीलानी फ्रेंको लंदन में रहती हैं। उनकी खासियत है उनका रबड़ जैसा लचीला शरीर। लीलानी अपने शरीर को इस तरह फोल्ड कर लेती हैं कि वह एक सूटकेस में समा जाता है।
लीलानी ब्रिटेन गॉट टैलेंट में सेमी फाइनल तक पहुंच चुक ी हैं। अपने कोच के कई बार मना करने पर भी लीलानी बटर बड़े शौक से खाती हैं और खाने में किसी तरह का परहेज नही करती।
वह पैरों से ही टोस्ट भी खा लेती हैं इसके अलावा नेल पेंटिंग, धूम्रपान और टूथब्रश जैसे काम भी आसानी से कर लेती हैं। लीलानी का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्डज में भी दर्ज है।

No comments:
Post a Comment