अभी तक आपने किसी बड़े नेता या बड़ी शख्सीयत की कड़ी सुरक्षा के इंतजाम देखे होंगे। लेकिन ऐसी ही सुरक्षा अगर किसी जानवर को भी दी जाये तो इस बारे में आप क्या कहेंगे।
हम यहां बात कर रहें हैं केन्या में रहने वाले एक सफेद गैंडे सुडान की 40 वर्षीय यह नर गैंडा अपनी प्रजाति का अंतिम नर गैंडा बचा है ऐसे में इसकी सुरक्षा के लिए वीआईपी बंदोबस्त किए गये हैं। इसकी सुरक्षा के लिए 40 हथियारबंद रेंजर तैनात किए गए हैं। जो 24 घंटे इसे सुरक्षा देते हैं।
दुनियाभर में पांच उत्तरी सफेद गैंडे बचे हैं, जिसमें से सुडान के साथ दो मादा भी केन्या में मौजूद हैं।
सुडान को पिछले साल दो मादाओं के साथ चेक गणराज्य के चिडिय़ाघर से केन्या लाया गया था। इसकी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने इसे रेडियो ट्रांसमीटर लगाए हैं।
पजेटा संस्था सुडान की सुरक्षा के लिए धन एकत्रित करती है। उसके मुताबिक बाजार में इनके सींग की कीमत 75 हाजर डॉलर है, इसलिए शिकारियों से बचाने के लिए इसकी सींग को पहले ही काट लिया गया है। संस्था ने इनकी सुरक्षा के लिए पिछले महीने एक कैम्पेन गोफंडमी लांच किया था, जिससे 7,700 डॉलर एकत्रित हुए। जिसका उपयोग इनकी सुरक्षा में लगे रेजर्स को प्रशिक्षण देने और उन्हें हथियार मुहैया कराने के लिए किया गया।
Tuesday, June 30, 2015
एक गैंडे की सुरक्षा में तैनात हैं 40 जवान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment