Monday, June 29, 2015

यहां के लोग नही खिंचवाते फोटो

पूर्वी बोलीविया में रहने वाले मेनोनाइट्स लोग कभी फोटो नही खिंचवाते। ये लोग आधुनिक जीवन से परहेज करते हैं। इन लोगों का कहना है कि इन्हें ऐसे करने में कठिनाई होती है।
फोटोग्राफर जॉर्डी रूइज सिएरा ने पहली बार इनका फोटो क्लिक किया था। रूइज यहां 2011 में आए थे। वे यहां रुके, इन लोगों के बीच समय बिताया, विश्वास जीता, तब जाकर वह इनकी फोटो लेने में कामयाब हो पाये। रूइज इन लोगों की जीवनशैली से बहुत अधिक प्रभावित थे।
रूइज बताते हैं कि इन लोगों की फोटो लेना बेहद मुश्किल था। ये लोग कोई अनपढ़ आदिवासी लोग नही है इसलिए इनकी सोच बदला बहुत मुश्किल है। यह लोग खेतों में काम करते हैं। सरल ग्रामीण जीवन जीते हैं। ये लोग धार्मिक मान्यताओं को मानते हैं। रूइज ने इन लोगों पर एक किताब भी लिखी है।
ये लोग खूबसूरत गाउन और हैट पहनकर खेतों में काम करते हैं। महिलाएं और बच्चे कैमरे को बडे गौर से देखते हैं। लेकिन जब रूइज किसी से फोटो लेने की इजाजत मांगते तो वे लोग मना कर देते। कहते, हम कैमरे के लिए पोज नहीं कर सकते। ऐसा हमने कभी किया ही नहीं है। अगर आप चाहें तो जब हमारा ध्यान न हो, तब हमारे फोटो ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment