क्या आप अपनी फोटो खिंचवाकर, अपना पोट्रेट बनवाकर और अपनी सेल्फी खींचकर थक चुके हैं। अगर हां तो अब आपके लिए बाजार में इनसे कुछ बढ़कर उपलब्ध है जिसे आप इस शादी के मौसम में अपने चाहने वालों को तोहफे के रूप में दे सकते हैं। उन्हें अब आप हुबहू अपने जैसा दिखने वाला पुतला गिफ्ट कर सकते हैं।
पेरिस में एक नया पॉप-अप शॉप खुला है जो ग्राहकों को बिलकुल उनके जैसा दिखने वाला पुतला ऑफर कर रहा है। यह विश्व में अपनी तरह की पहली दुकान है जहां 3डी प्रिंटर तकनीक के प्रयोग से आपका एक छोटा पुतला या यूं कहें कि आपका मिनी वर्जन तैयार करती है। इस पुतले का साइज आपके ओरिजनल साइज का बारहवां हिस्सा होगा।
ग्राहक अपने मनपसंद पोज में और अपने मनपसंद कपड़ों में अपना पुतला बनवा सकते हैं। इस पुतले का दाम फिलहाल 285 डॉलर यानी करीब 17,600 रुपए है। अब तक 15 लोगों ने अपना पुतला बनवाया है पर उम्मीद है कि धीरे-धीरे यह चलन जोर पकड़ेगा और सेल्फी से ऊब चुके लोग अब अलग-अलग पोज में अपना 3डी पुतला कलेक्ट किया करेंगे।
Tuesday, June 30, 2015
खरीदें अपना हमशक्ल पुतला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment